March 4, 2026
छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप: भूपेश बघेल ने कुरुद में 250 फर्जी मतदाताओं का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप: भूपेश बघेल ने कुरुद में 250 फर्जी मतदाताओं का लगाया आरोप

Aug 9, 2025


रायपुर, 9 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कुरुद विधानसभा में वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। बघेल ने दावा किया कि कुरुद में 250 फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं, जिनके नाम अभनपुर और रायपुर सहित दो-दो जगह दर्ज हैं। उन्होंने कहा, “हमें सरकारी वेबसाइट से प्राप्त आधिकारिक दस्तावेज मिले हैं, जो इस फर्जीवाड़े को साबित करते हैं। यह भाजपा का पुराना खेल है।”


बघेल ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर, भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई अनियमितता है, तो पूरे प्रदेश में बिहार की तर्ज पर पुन: जांच होनी चाहिए। चंद्राकर ने कहा, “हम किसी भी जांच से नहीं डरते। अगर भूपेश जी के पास सबूत हैं, तो वे सामने लाएं, लेकिन पूरे प्रदेश की मतदाता सूची की जांच हो।”


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix