March 2, 2026
पुरानी Bhilai पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक की नकदी और वाहन जब्त

पुरानी Bhilai पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक की नकदी और वाहन जब्त

Aug 8, 2025


Durg, 8 अगस्त 2025: थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरसाभाठा में अरविंद गोस्वामी के खेत बाड़ी के खुले कमरे में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1,05,000 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, दो कार और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरसाभाठा में अरविंद गोस्वामी के खेत बाड़ी के एक कमरे में कुछ लोग प्लास्टिक की चौकोर गुल गोटी और ताश के पत्तों के साथ रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा।
रात में जल रही लाइट के बीच पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद गोस्वामी (34), नरेश (42), सन्नी सिंह (45), मोहम्मद युनुस उर्फ कल्लु (59), तपन चंद्र डे (52), राजेश कुमार (46), मनोज गोस्वामी (35), और फरीद अहमद (39) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कुल 9,15,000 रुपये की नकदी, दो कार, दो एक्टिवा, और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया है। अपराध क्रमांक 306/2025 के तहत विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आरोपियों के विवरण:
अरविंद गोस्वामी, उम्र 34, क्वार्टर नंबर 6/ए, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, दुर्ग
नरेश, उम्र 42, पंचशील नगर, चरौदा, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग
सन्नी सिंह, उम्र 45, नेहरू नगर ईस्ट, थाना सुपेला, दुर्ग
मोहम्मद युनुस उर्फ कल्लु, उम्र 59, बीएमवाय चरौदा, दादर रोड, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग
तपन चंद्र डे, उम्र 52, नंदिनी रोड, विवेकानंद कॉलोनी, थाना छावनी, दुर्ग
राजेश कुमार, उम्र 46, कोहका कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, थाना सुपेला, दुर्ग
मनोज गोस्वामी, उम्र 35, खुर्सीपार वार्ड नंबर 48, थाना खुर्सीपार, दुर्ग
फरीद अहमद, उम्र 39, चरौदा, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग
पुलिस ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix