
Raipur: बीच सड़क पर देवर ने भाभी को चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Raipur। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। यहां एक देवर ने अपनी भाभी को बीच सड़क पर दौड़ाकर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर देवर ने भाभी का पीछा किया और सड़क पर ही उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाभी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग सहम गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



