
पुलिस चौकी मचांदुर की त्वरित कार्रवाई: कृषि दवाई चोरी के सह-आरोपी गिरफ्तार
Durg, 8 अगस्त 2025: दुर्ग जिले की पुलिस चौकी मचांदुर, थाना उतई ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी धर्मेंद्र कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए की गई।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2025 को प्रार्थी नंद किशोर राजपूत (उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम कानाकोट, चौकी मचांदुर) ने शिकायत दर्ज की थी कि उनके खेत के ब्यारा में खुले स्थान पर रखी गई कृषि दवाई योध्दा (40 पैकेट, वजन 3 किलो, कीमत 13,000 रुपये) को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। इस शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी विनोद ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। आज, दिनांक 08 अगस्त 2025 को सह-आरोपी धर्मेंद्र कुमार पटेल (उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कानाकोट, चौकी मचांदुर) से पूछताछ के दौरान उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में सउनि नेमन साहू, आरक्षक निखिल गुप्ता और अन्य स्टाफ के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



