
मुख्यमंत्री साय ने दी आदिवासी विकास को गति: आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा
रायपुर, 07 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय गांवों में बुनियादी अधोसंरचना और सुविधाओं में मौजूद ‘क्रिटिकल गैप’ की पहचान कर 2 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभाओं में इस पर विशेष चर्चा की जाए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ठोस कदम उठाने पर बल दिया, ताकि आदिवासी समुदायों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।
आदि सेवा केंद्रों की स्थापना

आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि अभियान के तहत ‘आदि सेवा केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे, जो मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और योजनाओं के सतत क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। धरती आबा और पीएम-जनमन जैसे अभियानों के तहत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आवास, पक्की सड़कें, जलापूर्ति, और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
स्वयंसेवकों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत देशभर में 20 लाख स्वयंसेवकों के निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें छत्तीसगढ़ सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 22 से 28 जुलाई 2025 तक पूरा हो चुका है, और जिला स्तरीय प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



