
दुर्ग: भिलाई में मुस्लिम युवक ने पीपल के पेड़ के नीचे मंदिर में की तोड़फोड़, लोगों में गुस्सा
दुर्ग। भिलाई के वार्ड 23 में पीपल के पेड़ के नीचे स्थित एक मंदिर में एक मुस्लिम युवक द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस मामले को लेकर वार्ड के निवासियों ने बजरंग दल के साथ मिलकर जामुल पुलिस स्टेशन का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल सज्जाद ने नशे की हालत में वार्ड 23 के अटल आवास क्षेत्र में स्थित तुलसी चौरा और पीपल के पेड़ के नीचे बने मंदिर में तोड़फोड़ की। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने तुरंत जामुल पुलिस स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल सज्जाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



