
ऋण और शेयर बाजार: पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी, महिला गिरफ्तार
रायपुर, 6 अगस्त
पैसे दोगुना करने का लालच देकर महिलाओं के समूह से ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी ने पीड़िताओं को विभिन्न बैंकों से ऋण दिलाने और ऋण की राशि को शेयर बाजार में निवेश करने का वादा किया था।
हंडी पारा, आजाद चौक की निवासी ज्योति यादव ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, उसी मोहल्ले की ब्राह्मणपारा निवासी संपन्न शर्मा (49) की पत्नी प्रेरणा शर्मा ने ज्योति से उनके ऋण की राशि में से 3,75,000 रुपये की ठगी की। साथ ही, उसने मोहल्ले की अन्य महिलाओं से भी लाखों रुपये हड़प लिए। प्रेरणा ने विभिन्न बैंकों से ऋण दिलवाकर राशि को अपने पास रख लिया और शेयर बाजार में निवेश कर उसे दोगुना करने का झूठा वादा किया।

जाद चौक पुलिस ने धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आज, पुलिस ने प्रेरणा शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



