March 2, 2026
उतई पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

उतई पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Aug 6, 2025

चोरी के खिलाफ कड़ा एक्शन

दुर्ग जिले के थाना उतई पुलिस ने चोरी और सेंधमारी के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सेलुद चौक स्थित योगेश मोबाइल दुकान से 11 नग मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 04/08/2025 को प्रार्थी योगेश साहू, निवासी ग्राम घुघवा, उतई ने थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी सेलुद चौक स्थित मोबाइल दुकान में 01-02/08/2025 की रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 11 नग नए मोबाइल फोन चुरा लिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 302/2025 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में कुछ संदिग्ध व्यक्ति उतई क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना उतई की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम धोराभाटा में छापेमारी की। पुलिस ने तीन आरोपियों दानेस साहू (19 वर्ष), तुषार ठाकुर (19 वर्ष), और कामदेव साहू (24 वर्ष), सभी निवासी ग्राम धोराभाटा, थाना उतई को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए 11 नग एंड्रॉइड मोबाइल, जिनकी अनुमानित कीमत 2,10,000 रुपये है, बरामद किए गए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix