
दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
अवैध गतिविधियों पर नकेल
दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध कारोबार, गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। दिनांक 04.08.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि नदी रोड, नयापारा तिराहा, गंजपारा, दुर्ग के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
मौके पर तत्काल कार्रवाई

सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अफजल खोखर, पिता स्व. मोहम्मद उमरदीन खोखर, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 31, आपापुरा, सिंडीकेट बैंक के पास, दुर्ग, थाना व जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) बताया।
जप्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू, जिसकी कीमत लगभग 300 रुपये है, जप्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध क्रमांक 372/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3



