
छत्तीसगढ़: तिल्दा में अधेड़ महिला की नृशंस हत्या का खुलासा, पड़ोसी ने अवैध संबंध के विवाद में उतारा मौत के घाट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा इलाके में एक 52 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। तिल्दा न्यू कॉलोनी में क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर में नग्न और खून से लथपथ अवस्था में मिला था। इस जघन्य वारदात का खुलासा अब तिल्दा थाना पुलिस ने कर दिया है। हत्या का आरोपी मृतका का पड़ोसी तरुण मानिकपुरी निकला, जिसने अवैध संबंधों में विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
घर में मिला खून से सना शव, मचा हड़कंप
घटना तिल्दा न्यू कॉलोनी की है, जहां क्षिता निर्मलकर का शव उनके घर के पलंग पर कंबल से ढका हुआ पाया गया। शव की हालत अत्यंत दर्दनाक थी, पूरा कमरा खून से भरा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को गला दबाकर हत्या और शारीरिक हमले की आशंका हुई। शव की स्थिति को देखकर बलात्कार की संभावना भी जताई गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

पड़ोसी पर शक, पूछताछ में कबूला गुनाह
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और पड़ोस में रहने वाले तरुण मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसका क्षिता के साथ लंबे समय से अवैध शारीरिक संबंध था। घटना वाले दिन महिला ने उस पर फिर से संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसके चलते दोनों में तीखा विवाद हुआ। गुस्से में आकर तरुण ने पहले महिला का गला दबाया और फिर उसे जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी।
सबूत छिपाने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा
हत्या के बाद आरोपी ने शव को पलंग पर रखकर कंबल से ढंक दिया और मौके से फरार हो गया। उसका इरादा हत्या को छिपाने का था, लेकिन घर से दुर्गंध और खून रिसने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। तिल्दा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



