
उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, ITBP ने 37 ग्रामीणों को बचाया
धराली गांव में भारी तबाही
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को दोपहर बाद बादल फटने से भारी तबाही मची। खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने गांव के घरों, दुकानों और होटलों को तहस-नहस कर दिया। इस आपदा में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं। गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे बचाव कार्यों में मुश्किलें बढ़ रही हैं।

ITBP और अन्य एजेंसियों का बचाव कार्य
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), NDRF, SDRF और सेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। ITBP ने 37 ग्रामीणों, जिनमें 11 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं, को सुरक्षित निकालकर कोपांग BOP में पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। सेना ने भी 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालांकि, भारी बारिश और सड़कों के अवरुद्ध होने से बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



