
जेवरा सिरसा चौकी की त्वरित कार्रवाई
शराब के लिए पैसे न देने पर हमला
घटना दिनांक 04/08/2025 की रात लगभग 9:00 बजे की है, जब सिरसाखुर्द निवासी कमल कुंभकार (30 वर्ष) नया तालाब के पास खड़ा था। उसी समय स्थानीय निवासी प्रहलाद यादव ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर प्रहलाद ने गाली-गलौज शुरू की और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कमल के दाहिने हाथ और सिर के बाएँ हिस्से में गंभीर चोटें आईं, जिससे खून बहने लगा।
आरोपी की गिरफ्तारी और चाकू बरामद
घटना की सूचना मिलते ही चौकी जेवरा सिरसा की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कुछ ही घंटों में आरोपी प्रहलाद यादव (53 वर्ष, सिरसाखुर्द, वार्ड नं. 09) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त धारदार चाकू (फल की लंबाई 6.1 इंच, चौड़ाई 2.5 सेमी, मूठ की लंबाई 4.5 इंच, कुल लंबाई 10.6 इंच) भी बरामद किया।
कानूनी कार्रवाई और न्यायिक रिमांड
आरोपी के खिलाफ थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 322/2025 के तहत धारा 296, 119(1), 351(2) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी का कृत्य अपराध के दायरे में पाया गया, जिसके आधार पर उसे दिनांक 05/08/2025 को दोपहर 12:55 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



