March 21, 2026
बिलासपुर में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या: मौलाना ने एसिड से जलाकर मारा, दोबारा PM से खुलासा

बिलासपुर में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या: मौलाना ने एसिड से जलाकर मारा, दोबारा PM से खुलासा

Aug 5, 2025

बिलासपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौलाना ने अपनी गर्भवती पत्नी को एसिड पिलाकर और बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया। 14 दिन बाद परिजनों की मांग पर शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

12 जुलाई को हुई वारदात

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जो 12 जुलाई को हुई। मौलाना ने अपनी पत्नी सलमा की हत्या कर शव को अपने पैतृक निवास मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश ले जाकर दफना दिया। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने दूसरी जांच की मांग की। 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रामपुर में कब्र खोदकर शव निकाला गया। तीन डॉक्टरों की टीम, जिसमें डॉ. फारूख अहमद, डॉ. अजय कुमार, और डॉ. अंजू सिंह शामिल थे, ने पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सलमा के साथ बेरहमी से मारपीट और एसिड से जलाने की पुष्टि हुई। उनके शरीर पर चार जगहों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिनमें दाहिने सीने पर 2.5 सेमी लंबा और 2 सेमी चौड़ा घाव, दाहिने कंधे के नीचे 6 सेमी लंबा और 4 सेमी चौड़ा चोट का निशान, और कलाई के पास 4 सेमी लंबा और 3 सेमी चौड़ा जख्म शामिल हैं। डॉक्टरों ने मुंह में एसिड से जलने की भी पुष्टि की और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा है।

परिजनों का दूसरी महिला पर शक

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने दूसरी महिला के चलते सलमा की हत्या की। हालांकि, हत्या के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतका के भाई रागीब ने बताया कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान मुंह में एसिड से जलने की बात कही। परिजनों ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से भी की है।

यूनिटी अस्पताल की रिपोर्ट पर सवाल

इससे पहले यूनिटी अस्पताल प्रबंधन ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में सलमा को मानसिक रूप से बीमार बताकर उनकी मौत को सामान्य बताया था। लेकिन दोबारा पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा होने के बाद अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने इस मामले में गहन जांच की मांग की है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौलाना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस हत्या के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। परिजनों और स्थानीय समुदाय में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix