
Raigarh में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, कबाड़ी वाले को 20 साल की सजा
रायगढ़, 5 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कबाड़ी वाले द्वारा 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास से आरोपी ने बच्ची को कबाड़ बिनने के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। पॉक्सो कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को अपने साथ जबलपुर ले गया था, जहां उसने तीन दिनों तक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बच्ची को जबलपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल जांच
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। पुलिस ने मामले की गहन जांच की और पर्याप्त सबूतों के आधार पर चार्जशीट कोर्ट में पेश की।
पॉक्सो कोर्ट का फैसला
पॉक्सो कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने बच्ची के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों को आधार मानते हुए यह फैसला सुनाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



