March 2, 2026
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका, ‘Half Bill योजना’ में छूट सीमा अब 100 Unit तक सीमित

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका, ‘Half Bill योजना’ में छूट सीमा अब 100 Unit तक सीमित

Aug 5, 2025

छूट सीमा में बड़ा बदलाव

रायपुर, 5 अगस्त 2025, : छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘हॉफ बिजली बिल योजना’ में बड़ा संशोधन करते हुए छूट की सीमा को 400 यूनिट से घटाकर अब सिर्फ 100 यूनिट तक कर दिया है। यह बदलाव बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पहले 400 यूनिट तक खपत पर 50% रियायत मिलती थी।

31 लाख परिवारों पर असर

वर्तमान में राज्य के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 31 लाख परिवार (70%) की मासिक खपत 100 यूनिट से अधिक नहीं है। सरकार का दावा है कि इस संशोधन के बावजूद इन परिवारों को योजना का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा, जिसमें 15 लाख बीपीएल परिवार भी शामिल हैं, जो 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली पाते रहेंगे।

नई दरों में जुलाई से 20 पैसे पर यूनिट की वृद्धि की गई है

सौर ऊर्जा का विकल्प

सरकार ने इस कदम के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने की बात कही है। 2 किलोवॉट सोलर प्लांट पर 90,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता 200 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकते हैं, जो हॉफ बिल योजना से अधिक लाभकारी हो सकता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix