
थाना जामुल पुलिस की त्वरित कार्यवाही: गुंडागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 04.08.2025 को रात्रि में थाना जामुल पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि हेमंत कुमार जोशी नामक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार चाकू लेकर शीतला तालाब के पास छावनी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
पुलिस की सक्रियता
जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की, जिसके दौरान संदेही भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान और जप्ती
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हेमंत कुमार जोशी, पिता स्व. बैशाखु राम जोशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी तीन तालाब, लक्ष्मी चौक, सेक्टर 11, खुर्सीपार बताया। उसके कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया।
वैधानिक कार्यवाही
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 656/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
पुलिस टीम का योगदान
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक पुनीतराम सूर्यवंशी, आरक्षक राधे यादव, दीपक सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे और संतोष कोमा का विशेष योगदान रहा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



