
तेंदुआ तार में फंसा: मुर्गी खाने के चक्कर में हुआ हादसा, वन विभाग सक्रिय
बालोद (छत्तीसगढ़): बालोद जिले के गुरूर परिक्षेत्र में एक तेंदुआ मुर्गियों के शिकार के चक्कर में तार में फंस गया, जिससे गामीणों में हड़कंप मच गया। यह घटना रविवार देर रात कंकालिन गांव में सामने आई, जहां तेंदुआ किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया।
घटना का विवरण और बचाव कार्य
जानकारी के अनुसार, जंगल से निकला तेंदुआ रात में गांव पहुंचा और किसान की बाड़ी में दाखिल हुआ, जहां मुर्गी पालन होता है। शिकार की कोशिश में तेंदुआ बाड़ी के तार में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने में जुट गई। टीम ने लोगों को दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है।
विशेषज्ञों की टीम का इंतजार
तेंदुए को सुरक्षित बचाने के लिए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम और पिंजरा मंगाया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञों के पहुंचने के बाद तेंदुआ को सुरक्षित रेस्क्यू किया जाएगा और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। फिलहाल, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



