
जिला जेल कोरबा से चार कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप
कोरबा, 2 अगस्त 2025: जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार होने की सनसनीखेज घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भागे इन कैदियों की तलाश में पुलिस ने पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जेल में बिजली आपूर्ति बाधित थी। कैदियों ने इस मौके का फायदा उठाकर दीवार फांदकर फरारी काट ली। बताया जा रहा है कि फरार कैदी जेल के अंदर बीमार मवेशियों की देखभाल का काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि कैदियों का सुराग लगाया जा सके। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा में चूक के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। इस घटना ने जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



