
दिल्ली में सनसनीखेज हत्या साजिश का पर्दाफाश: पत्नी ने प्रेमी को दी सुपारी
दिल्ली के द्वारका में क्राइम ब्रांच (NR-II) ने एक सनसनीखेज हत्या साजिश का खुलासा किया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई और पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की। शव एक नाले में मिला, जो एक साल तक अज्ञात रहा। इंस्पेक्टर संदीप तुशीर की अगुवाई में तकनीकी निगरानी और जमीनी ऑपरेशन के जरिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
साजिश का खुलासा

पुलिस को पति के छोटे भाई कुणाल की शिकायत पर जांच शुरू की गई, जिसमें इंस्टाग्राम चैट्स से सुष्मिता और उसके प्रेमी राहुल के बीच हत्या की योजना का पता चला। सुष्मिता ने बताया कि पति ने उसे करवाचौथ से एक दिन पहले थप्पड़ मारा और अक्सर पैसे मांगता था, जिससे गुस्साई सुष्मिता ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। शव को नाले में फेंक दिया गया, और सुष्मिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दावा किया कि पति को बिजली का झटका लगा था।
तकनीकी और जमीनी कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। सुष्मिता के बयानों में असंगतियां पाए जाने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (द्वारका) अंकित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल डिवाइस जब्त किए गए हैं और जांच जारी है। इस मामले को एसीपी अशोक शर्मा ने निगरानी में और डीसीपी हर्ष इंदोरा के मार्गदर्शन में सुलझाया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



