March 7, 2026
जामुल पुलिस की कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जामुल पुलिस की कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aug 1, 2025

दिनांक: 1 अगस्त 2025
थाना जामुल, जिला दुर्ग

थाना जामुल पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में सक्रियता दिखाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला ग्राम ढौर के एक किसान की आत्महत्या से जुड़ा है, जिसे जमीन दलालों द्वारा प्रताड़ित किया गया था।

मामले का विवरण

ग्राम ढौर निवासी मृतक जुगल किशोर बंजारे ने आर्थिक तंगी और अपने इलाज के लिए अपनी पैतृक भूमि को बेचने का फैसला लिया था। वर्ष 2021 में उन्होंने जमीन दलाल प्रदीप यादव, इंद्रजीत यादव और राहुल सिन्हा के साथ 35 लाख रुपये में भूमि बिक्री का सौदा तय किया। दलालों ने कुछ रकम एडवांस दी और इकरारनामा कर लिया ताकि मृतक अपनी जमीन किसी अन्य को न बेच सके। इसके बाद, दलाल रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करते रहे और बाकी रकम का भुगतान नहीं किया।

इस प्रताड़ना से तंग आकर जुगल किशोर बंजारे ने वर्ष 2024 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने तीनों आरोपियों के नाम एक सुसाइड नोट लिखा था। मर्ग जांच के दौरान सुसाइड नोट का परीक्षण कराया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 648/2025, धारा 306, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रदीप यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रदीप ने अपने साथियों इंद्रजीत यादव और राहुल सिन्हा के साथ मिलकर मृतक को प्रताड़ित करने की बात कबूल की। उसने बताया कि सौदा तय होने के बाद वे रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करते रहे, जिससे मृतक मानसिक रूप से परेशान हो गया।

आरोपी प्रदीप यादव को दिनांक 31 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: प्रदीप यादव, पिता स्व. भगवान यादव
  • उम्र: 33 वर्ष
  • पता: लक्ष्मी मार्केट, मधुरम ज्वेलर्स के पास, राजीव नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, स.उ.नि. महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरुंग, रत्नेश शुक्ला, दीपक सिंह, राधे यादव, प्रदीप सिंह और तीर्थ बंजारे ने विशेष योगदान दिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix