
संजीवनी 108 एम्बुलेंस चोरी: सरगुजा मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
सरगुजा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MCH) परिसर से संजीवनी 108 एम्बुलेंस चोरी होने की सनसनीखेज घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यह चोरी मणिपुर थाना क्षेत्र में हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल परिसर में 60 सुरक्षाकर्मी तैनात होने के बावजूद न तो अस्पताल प्रबंधन को और न ही एम्बुलेंस संचालक कंपनी को इस घटना की भनक लगी। इस वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे हुई चोरी?
जानकारी के अनुसार, चोरी हुई एम्बुलेंस (क्रमांक CG 02-6563) कई दिनों से MCH परिसर में नकीपुरिया वार्ड के बाहर खड़ी थी। संचालक कंपनी के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग टाइट हो गया था, जिसके चलते उसे अस्थायी रूप से बंद कर वहीं पार्क किया गया था। चोरी की शिकायत कंपनी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई है।

कब और कहां गायब हुई एम्बुलेंस?
CDO कंपनी के सरगुजा प्रभारी DM संदीप यादव ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के संचालन के लिए EMT और पायलट की भर्ती हेतु 13 से 16 जुलाई तक PG कॉलेज मैदान में शिविर आयोजित किया गया था। इसी दौरान एम्बुलेंस चोरी हो गई। 17 जुलाई को जब वाहन की तलाश की गई, तो वह परिसर से गायब पाई गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अस्पताल प्रबंधन हर माह सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 7 लाख रुपये खर्च करता है। प्रबंधन और CDO कंपनी के बीच सुरक्षा को लेकर अनुबंध है, जिसके तहत 60 सुरक्षाकर्मी अलग-अलग शिफ्टों में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोरी की यह घटना पहली नहीं है। पहले भी परिसर से बाइक चोरी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, और लोग जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



