
दामाद ने ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश, मामला दर्ज, आरोपी फरार
भिलाई: जामुल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपने ससुर को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी दामाद फरार बताया जा रहा है।
पेट्रोल डालकर लगाई आग
जामुल थाना में बसंत विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 1 बजे वह अपने घर में चादर ओढ़कर सो रहे थे। उसी दौरान किसी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से जागने पर उन्होंने देखा कि उनका दामाद प्रभु आग लगाकर भाग रहा था। इस घटना में बसंत का चेहरा, गला, हाथ और पीठ बुरी तरह जल गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी।

पारिवारिक विवाद बना कारण
बसंत ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी यमुना ने प्रभु के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों नारधा में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद बसंत ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। प्रभु को शक था कि बसंत ने ही उनकी बेटी को कहीं भगाया है। इसी रंजिश के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
जामुल पुलिस ने बसंत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएग
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



