March 4, 2026
भोपाल: निशातपुरा थाना प्रभारी ने जहर खाकर की आत्महत्या करने की कोशिश, हालत गंभीर

भोपाल: निशातपुरा थाना प्रभारी ने जहर खाकर की आत्महत्या करने की कोशिश, हालत गंभीर

Jul 21, 2025

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घर में उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार, निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Lavc56.60.100

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है। विभागीय स्तर पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

फिलहाल, थाना प्रभारी द्वारा इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और परिजनों से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों ने उन्हें इस कदम के लिए मजबूर किया।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix