March 2, 2026
वैशाली नगर में पुरानी दुश्मनी ने लिया खतरनाक मोड़, हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार

वैशाली नगर में पुरानी दुश्मनी ने लिया खतरनाक मोड़, हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार

Jul 19, 2025

रायपुर, 19 जुलाई 2025:

वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर हत्या की नीयत से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

शिकायत और मामला दर्ज

प्रार्थिया प्रीतम कौर (50 वर्ष), निवासी कैंप-1 छावनी, ने 15 जुलाई 2025 को वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा पर पुरानी रंजिश के कारण राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और उनके साथियों ने बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर साजिश के तहत हमला किया। हमलावरों ने बेसबॉल, डंडा और रॉड से शुभदीप पर प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस शिकायत के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 220/25, धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान संदेही हेमंत ठाकुर से पूछताछ की गई। पूछताछ में हेमंत ने स्वीकार किया कि उसने राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और मयंक के साथ मिलकर 14 जुलाई 2025 को बीएसपी हाई स्कूल के पीछे शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा को साजिश के तहत बुलाया और बेसबॉल, डंडा व रॉड से हमला किया।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने हेमंत कुमार ठाकुर (36 वर्ष), निवासी कैंप-1, वैशाली नगर, को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शेष फरार आरोपियों राकेश साहू, केश भुरू और मयंक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस की सक्रियता की सराहना

वैशाली नगर पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने में दें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix