
Raipur:92 पौवा देशी मसाला शराब के साथ महिला आरोपी रीना पटेल गिरफ्तार
रायपुर: रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना खमतराई की टीम ने 16 सितंबर 2025 को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रीना पटेल नामक महिला को 92 पौवा देशी मसाला शराब के साथ पकड़ा।

16.560 बल्क लीटर शराब जप्त, कीमत लगभग 13,000 रुपये
खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी कि आरटीओ ऑफिस के पास बंजारी नगर, रावांभाठा में रीना पटेल अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रख रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें आरोपी के पास से सफेद रंग की बोरी में 92 पौवा देशी मसाला शराब (16.560 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 13,000 रुपये है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई का हिस्सा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक (उरला) के मार्गदर्शन में खमतराई पुलिस लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है। आरोपी रीना पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 1041/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी का विवरण
- नाम: रीना पटेल, पति अनंत पटेल
- उम्र: 30 वर्ष
- निवास: आरटीओ ऑफिस के पीछे, डेरापारा, रावांभाठा, रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



