
79 लाख गबन मामला: राशि वापस न मिलने पर किसान फिर पहुंचे थाने, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज
दुर्ग–भिलाई। भिलाई को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 79 लाख रुपये के गबन मामले में किसानों का आक्रोश एक बार फिर उभरकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसानों की राशि अब तक वापस नहीं की गई है, जिसके चलते किसान दूसरी बार थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग, किसानों ने जताई नाराजगी
किसानों का कहना है कि बैंक के संबंधित अधिकारियों द्वारा लंबे समय से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन राशि लौटाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे नाराज किसान गुरुवार को थाने पहुंचे और मामले में जल्द FIR व गिरफ्तारी की मांग की।

किसानों ने कहा कि यह उनकी मेहनत की कमाई है, जिसे जल्द से जल्द वापस दिलाया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
पुलिस अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच जारी है और जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



