March 1, 2026
Raipur में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश जब्त

Raipur में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश जब्त

Mar 1, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हुई है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी मिलन शर्मा (25), जो पेशे से कलेक्शन एजेंट है, शुक्रवार रात 27 फरवरी को शहर के अलग-अलग इलाकों से कारोबारियों से नकदी एकत्र कर समता कॉलोनी पहुंचा था। सूचना मिलने पर साइबर पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले
मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की से 75 लाख रुपये कैश मिले, लेकिन रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अब इस पूरे मामले की जांच आयकर विभाग की टीम भी कर रही है। साथ ही हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी बरामदगी
पुलिस ने बताया कि इससे पहले आमानाका इलाके में एक कार से करीब पौने चार करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे, जो हवाला से जुड़ा मामला था। शहर के लगभग 15 ऐसे इलाकों की पहचान की गई है, जहां हवाला सिंडिकेट सक्रिय होने की आशंका है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix