
नवा रायपुर में संपन्न हुआ 60वां DG-IG कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी दिल्ली रवाना, CM साय ने एयरपोर्ट पर दी विदाई
रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का समापन रविवार को हो गया। दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल सदस्य और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी को विदाई दी।

CM साय का बयान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पहली बार DG-IG कॉन्फ्रेंस की मेजबानी का अवसर मिला, जो तीन दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री का छत्तीसगढ़ में ठहरना राज्य के लिए गौरव की बात है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



