
60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरटोला घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान, पांच नाबालिग थे सवार एक गंभीर रूप से घायल, अन्य को मामूली चोटें
मृतक की पहचान बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच नाबालिग शामिल थे। घाटी पार करते समय अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में समा गया।

हादसे में एक नाबालिग को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और घाटी में संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



