
शराब पीकर स्कूल आने वाले 6 शिक्षक बर्खास्तगी की कगार पर, शासन को भेजी गई सूची…
बिलासपुर। शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले स्कूलों में शराब के नशे में पहुंचने वाले शिक्षकों की हरकतें अब सरकार बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। जिले में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बिलासपुर जिले के 6 शराबी सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। DEO ने इन सभी के नामों की सूची जेडी के माध्यम से शासन को भेज दी है, जो पहले ही निलंबित चल रहे हैं। विभागीय जांच पूरी होते ही इनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
अक्टूबर और नवंबर महीने में ही जिले में स्कूल समय में मद्यपान और नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के कई मामले रिकॉर्ड किए गए, जिससे शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े हुए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों की विस्तृत जानकारी तलब की है। बिलासपुर जिले से भेजी गई सूची में शामिल 6 शिक्षकों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है, और अब नौकरी से हटाने की तैयारी है ।

निलंबित शराबी शिक्षकों की सूची
- अभिमन्यु मरकाम, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला विजयपुर, तखतपुर
- बृजलाल मरावी, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला औरापानी, कोटा
- विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला सोन, मस्तुरी
- अनुरंजन कुजुर, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला परसदा, मस्तुरी
- मनोज कुमार नेताम, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला रहटाटोर, मस्तुरी
- राजेश्वर सिंह मरावी, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला रहटाटोर, मस्तुरी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



