
रायगढ़ में हाथी की करंट से मौत मामले में 6 और आरोपी गिरफ्तार …
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस गंभीर प्रकरण में कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना रायगढ़ वनमंडल के तमनार परिक्षेत्र के ग्राम केराखोल की है, जहां 19-20 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात एक हाथी की विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
10 आरोपी पहले से गिरफ्तार
वन विभाग ने इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गंभीर अपराध मानते हुए अपराध प्रकरण क्रमांक पी.ओ.आर./4781/17 दिनांक 20.10.2025 दर्ज किया था। जांच के दौरान पहले ही 10 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था। इसके बाद 12 नवंबर को वन विभाग की विशेष टीम ने छह और आरोपियों — रामचरण राठिया, जयलाल राठिया, श्रवण कुमार राठिया, गोविंद राठिया, करमसिंह राठिया और मकुंद राठिया — को गिरफ्तार किया।

सभी आरोपी ग्राम केराखोल के निवासी
सभी आरोपी ग्राम केराखोल के निवासी हैं। विभाग ने इन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, घरघोड़ा के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



