
Raipur में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप
55 वर्षीय बुजुर्ग पर गंभीर आरोप, थाने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरी झंडा चौक निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर आक्रोश जताया।
तत्काल गिरफ्तारी की मांग
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और उसे कठोर सजा दिलाने की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह के अपराध समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



