March 4, 2026
टॉप नक्सली लीडर समेत 50 माओवादी गिरफ्तार, हिडमा के खात्मे के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई…

टॉप नक्सली लीडर समेत 50 माओवादी गिरफ्तार, हिडमा के खात्मे के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई…

Nov 19, 2025

बस्तर/आंध्र प्रदेश। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के खात्मे के बाद नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बस्तर–आंध्र बॉर्डर पर चलाए गए संयुक्त अभियान में आंध्रप्रदेश पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह ऑपरेशन चार दशक से सक्रिय माओवादी नेटवर्क पर एक निर्णायक प्रहार माना जा रहा है।

कई बड़े नक्सली नेता गिरफ्त में

गिरफ्तार माओवादियों में शीर्ष स्तर के कई बड़े कमांडर शामिल हैं—

  • 03 एसजेडसीएम: लखमा, मदन्ना और सोढ़ी मनीला
  • 05 डीवीसीएम
  • 19 एसीएम
  • 23 पीएम (पार्टी मेंबर)

यह कार्रवाई आंध्रप्रदेश के 5 जिलों में एकसाथ की गई, जिससे माओवादी तंत्र पूरी तरह बिखर गया।

छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में नक्सली पकड़े गए

  • बीजापुर – 28
  • सुकमा – 21
  • नारायणपुर – 1

हथियार और नगदी का बड़ा जखीरा जब्त

पुलिस ने माओवादियों के पास से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया—

  • 25 लाख रुपये नगद
  • AK-47 राइफल
  • दो अन्य राइफलें
  • एक पिस्टल
  • विस्फोटक सामग्री

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix