February 1, 2026
DTO अधिकारी के घर 5 करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, भतीजी और बॉयफ्रेंड समेत 5 गिरफ्तार

DTO अधिकारी के घर 5 करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, भतीजी और बॉयफ्रेंड समेत 5 गिरफ्तार

Jan 9, 2026

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जिला परिवहन अधिकारी (DTO) के घर हुई करोड़ों की चोरी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी में अधिकारी की ही भतीजी मास्टरमाइंड निकली। पुलिस ने भतीजी, उसके बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

5 करोड़ तक पहुंची चोरी की रकम

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मिनल उर्फ मिलन निकुंज (21) ने अलग-अलग समय पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। इस रकम से सोने के बिस्किट, जेवरात और नकदी चोरी की गई।

ओडिशा में बेचे सोने के बिस्किट

आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के बिस्किट ओडिशा में बेच दिए। इसके अलावा चोरी के पैसों से कार खरीदी गई और महंगी शराब, पार्टियों व ऐशो-आराम पर करीब 3 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए।

पति और दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश

पुलिस के अनुसार, मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और दोस्तों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। मामले में अभिषेक इंद्रवार (28), लंकेश्वर बड़ाईक (35) और अलीशा भगत (29) को भी अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार किया गया है।

6 दिसंबर को दर्ज हुई थी चोरी की रिपोर्ट

नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराडीह, रैनीडांड निवासी सुषमा निकुंज ने 6 दिसंबर 2025 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुराने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई है और बड़ी मात्रा में नकदी व सोना गायब है।

संदेह के घेरे में आई भतीजी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता की भतीजी मिनल, जो जशपुर में पढ़ाई के दौरान किराए के मकान में रहती थी, घटना से पहले अक्सर घर आती-जाती थी। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने भेजा जेल, तलाश जारी

जशपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक दर्ज कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix