
रायपुर में गांजा तस्कर मधु मिश्रा गिरफ्तार, 36 लाख का गांजा, हथियार, कैश और चाकू किया बरामद
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सक्रिय गांजा तस्कर मधु मिश्रा को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर सरप्राइज चेकिंग कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

73 किलो गांजा और लाखों का सामान जब्त
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 73 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 790 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियां, चाकू, मोबाइल फोन और 1 लाख 87 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। आरोपी के पास से हथियार और कैश मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
रायपुर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तिल्दा नेवरा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के नशे के कारोबार में संलिप्त होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई
रायपुर शहर को दो हिस्सों में बांटकर पुलिसिंग को और अधिक मजबूत किया गया है। कमिश्नर और एसपी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र की कमान एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के पास है। चार्ज संभालने के बाद उनके निर्देश पर यह ग्रामीण पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



