
ओडिशा से हरियाणा ले जाया जा रहा 30 किलो गांजा जब्त, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। थाना कोमाखान एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से हरियाणा ले जाए जा रहे 30 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।
टेमरी नाका पर घेराबंदी कर पकड़ा वाहन
पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जनवरी 2026 को एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से महासमुंद मार्ग होते हुए ले जाया जा रहा है। सूचना पर टेमरी नाका के पास बैरिकेटिंग कर चेकिंग की गई।

कार की डिक्की से मिला गांजा
ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की टोयोटा कार (DL 10 CE 1640) को रोककर तलाशी लेने पर कार की डिक्की में सफेद प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के भवानीपटना से लाकर हरियाणा ले जाना स्वीकार किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1.विकास सिंह (30 वर्ष)
2.प्रमोद माहोर (28 वर्ष)
3.प्रशांत डागा (24 वर्ष)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



