March 2, 2026
सतनामी समाज पर विवादित बयान देने वाला कथावाचक गिरफ्तार…

सतनामी समाज पर विवादित बयान देने वाला कथावाचक गिरफ्तार…

Nov 15, 2025

तखतपुर। सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान दिए गए आपत्तिजनक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सतनामी समाज आक्रोशित हो गया और कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव किया।

आगे की कार्रवाई जारी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि समाज की आपत्ति पर प्राथमिक जांच के बाद FIR दर्ज की गई है और आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix