March 5, 2026
बीजापुर के 18 मजदूर कर्नाटक में बनाए गए बंधक, परिजनों ने पुलिस से की सुरक्षित रिहाई की मांग

बीजापुर के 18 मजदूर कर्नाटक में बनाए गए बंधक, परिजनों ने पुलिस से की सुरक्षित रिहाई की मांग

Oct 24, 2025

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के 18 मजदूरों को कर्नाटक में बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है कि दलालों ने मजदूरों को धोखे से बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा है।

ईंट भट्टे पर काम के लिए गए थे सभी 

जानकारी के अनुसार, कड़ेनार (सिलगापारा) के 11 और कैका (गुमला) के 7 मजदूरों को 8 अगस्त 2025 को तेलंगाना के करीमनगर जिले में ईंट भट्टे पर काम के लिए ले जाया गया। एक सप्ताह काम करने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के निजामाबाद भेजा गया और फिर कर्नाटक के बिडगी गांव के जानमट्टी में पहुंचाया गया। मजदूरों से कहा गया कि उन्हें 5 लाख रुपये में एक सेठ के लिए मजदूरी करनी है, लेकिन उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही।

ठेकेदार देता है धमकी

परिजनों का आरोप है कि जब मजदूर छत्तीसगढ़ लौटने की बात करते हैं, तो ठेकेदार उन्हें मारपीट और धमकियों का शिकार बनाता है। बंधक मजदूरों में मनोज ताती, दिनेश ताती, रमेश ताती, अर्जुन ताती, राजू ताती, चैतू ताती, रानी हपका, मनीला हेमला, मंजू लेकाम, दीपिका हेमला, ज्योति हपका, निर्मला ताती और संजय ताती शामिल हैं।

परिजनों ने दलाल सीनू श्रीनिवास के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मजदूरों को जल्द सुरक्षित घर लाने की मांग की। बीजापुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद संबंधित विभागों के साथ मिलकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix