
15 किलो 716 ग्राम गांजा के साथ आरोपी विजय कुमार रोहरा गिरफ्तार
थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 05 रोड के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति को 15 किलो 716 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया
पुलिस को 19 अगस्त 2025 को सूचना मिली थी कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र के वार्ड नं. 05 रोड के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर आरोपी को चिन्हित किया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विजय कुमार रोहरा, निवासी रायपुर, बताया।
जप्त सामग्री और वाहन
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके दोपहिया वाहन (क्रमांक CG/04/KT/2771) से 15 किलो 716 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को भी जप्त किया गया। जप्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000 रुपये है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी विजय कुमार रोहरा के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 360/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के काले कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी और उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संयज सिंह ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), प्रभारी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. संतोष वर्मा, कृपासिंधु पटेल, अमित घृतलहरे, प्रकाश नारायण पात्रे, धनंजय गोस्वामी, उनि विकास देशमुख, सउनि अमिला नाग और आर. किशोर शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: विजय कुमार रोहरा
पिता का नाम: बोदामल रोहरा
उम्र: 43 वर्ष
पता: वार्ड नं. 05, सिंधी कैंप, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



