March 4, 2026
Bhilai में बनेंगे 1415 नए पक्के घर, PM Awas Yojana के तहत 15 स्थलों पर होगा निर्माण

Bhilai में बनेंगे 1415 नए पक्के घर, PM Awas Yojana के तहत 15 स्थलों पर होगा निर्माण

Jan 5, 2026

भिलाईनगर। शहर को स्वच्छ और सुंदर भिलाई बनाने की दिशा में नगर पालिका निगम भिलाई  ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कुल 1415 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए 15 अलग-अलग स्थलों का चयन कर प्रस्ताव शासन को स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है।

मकानहीन परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत चयनित स्थलों का नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने 03 जनवरी को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण की संभावनाओं, भू-स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिनके नाम पर देश में कहीं भी जमीन या मकान नहीं है। ऐसे पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा 3.25 लाख रुपये की लागत में आवास प्रदान किया जाएगा।

स्लम बस्तीवासियों के लिए विशेष प्रावधान

स्लम क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर पुनर्व्यवस्थित करते हुए 1.45 लाख रुपये की लागत में आवास उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है।

इन प्रमुख स्थलों पर बनेंगे आवास

भिलाई शहर में आवास निर्माण के लिए जिन प्रमुख स्थलों को चिन्हांकित किया गया है, उनमें—

  • अनुष्ठा रेसिडेंशी।
  • खम्हरिया रोड स्थित एसबीआई कॉलोनी (ईडब्लूएस हेतु आरक्षित प्लॉट)।
  • अविनाश सिटी।
  • जुनवानी रोड नहर किनारा।
  • सूर्या मॉल के पीछे।
  • हाईटेक के बाजू में सीरियल कंस्ट्रक्शन।
  • जुनवानी पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थल शामिल हैं।

आवास निर्माण पूर्ण होने के बाद पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार मकानों का आबंटन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से दीपक देवांगन, भवन अनुज्ञा शाखा से दौलत चंद्राकर तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सीएलटीसी से आदित्य सिंह उपस्थित रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix