February 19, 2026
12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, प्रेमी ने थाने पहुंचकर दी सूचना, मोबाइल और CDR की जांच में जुटी पुलिस

12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, प्रेमी ने थाने पहुंचकर दी सूचना, मोबाइल और CDR की जांच में जुटी पुलिस

Feb 19, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। लक्षनपुर गांव की 18 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा रजनी प्रधान ने कथित तौर पर अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

माता-पिता के बाहर रहने पर उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, छात्रा के माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। दोपहर में जब वे लौटे तो कमरे में बेटी का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देख परिजनों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रेमी ने खुद दी पुलिस को जानकारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने दोपहर 2 से 3 बजे के बीच आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। छात्रा के प्रेमी ने स्वयं सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

मोबाइल जब्त, कॉल डिटेल की जांच
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी समय में छात्रा ने किन-किन लोगों से बातचीत की थी और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।

सभी पहलुओं पर जांच
पड़ोसियों के अनुसार, छात्रा पढ़ाई में ठीक थी और स्वभाव से मिलनसार थी। वह किसी तनाव में नजर नहीं आती थी। अचानक उठाए गए इस कदम से ग्रामीण स्तब्ध हैं।
जांजगीर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक स्थिति, व्यक्तिगत संबंध, परीक्षा संबंधी दबाव और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix