
टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादी ने DGP के सामने किया सरेंडर, हथियार छोड़कर थामा संविधान
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। राजनांदगांव में सोमवार को टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 कुख्यात माओवादियों ने डीजीपी अरुण देव गौतम के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया। सरेंडर के दौरान नक्सलियों से AK-47, 303 राइफल, इंसास समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए गए। इसके बाद सभी को फूल और संविधान की किताब भेंट की गई। सरेंडर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
1 करोड़ का इनामी रामधेर हुआ ढेर
रामधेर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था और वह छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र में सक्रिय MMC जोन का टॉप कमांडर था। उसके आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे जोन को नक्सलमुक्त घोषित किया है। 30 साल तक रामधेर ने नक्सली मिलिट्री कमिशन को ट्रेनिंग दी थी और संगठन में बेहद प्रभावशाली माना जाता था।

कौन है नक्सली कमांडर रामधेर?
उम्र – 54 वर्ष
मूल निवासी – मज्जीमेंढ़्री गांव, भैरमगढ़ (बीजापुर)
संगठन में भर्ती – 35 साल पहले
सेंट्रल कमेटी मेंबर – CCM
नक्सल संगठन के टॉप लीडर मुप्पला लक्ष्मण राव के शुरुआती बैच में शामिल था
किन-किन नक्सलियों ने किया सरेंडर?
रामधेर मज्जी (CCM) – AK-47
चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
ललिता (DVCM) – बिना हथियार
जानकी (DVCM) – इंसास
प्रेम (DVCM) – AK-47
रामसिंह दादा (ACM) – 303 राइफल
सुकेश पोट्टम (ACM) – AK-47
लक्ष्मी (PM) – इंसास
शीला (PM) – इंसास
सागर (PM) – SLR
कविता (PM) – 303 राइफल
योगिता (PM) – बिना हथियार

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रामधेर समेत 12 नक्सलियों का सरेंडर नक्सल ढांचे पर निर्णायक प्रहार है और आने वाले दिनों में इससे क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



