February 14, 2026
11 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 13.10 लाख की संपत्ति जब्त

11 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 13.10 लाख की संपत्ति जब्त

Feb 13, 2026

महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलोग्राम गांजा सहित कुल 13 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

एनएच-53 पर नाकेबंदी कर पकड़ी बोलेरो
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की बोलेरो (क्रमांक CG 10 FA 5434) ग्राम पुटका से अवैध गांजा लेकर सरायपाली की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित ग्राम पुटका चौक पर नाकेबंदी की गई।

कुछ समय बाद संदिग्ध बोलेरो को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि वे गांजा पुटका (महासमुंद) से देवगांव (पुणे, महाराष्ट्र) ले जा रहे थे।

दो आरोपी महाराष्ट्र, दो महासमुंद के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में—

  • उमेश भरत गोरे (23 वर्ष), जिला पुणे, महाराष्ट्र
  • विशाल भाऊ साहेब मानधरे (21 वर्ष), संभाजी नगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र
  • मोहम्मद हबीब (45 वर्ष), बसना, महासमुंद
  • जेहरू कुलदीप (76 वर्ष), पुटका, महासमुंद

शामिल हैं।

वाहन और मोबाइल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने—

  • 11 किलो गांजा (कीमत 5,50,000 रुपये)
  • बोलेरो वाहन (कीमत 7,00,000 रुपये)
  • 4 नग मोबाइल फोन (कीमत 60,000 रुपये)

कुल जुमला 13,10,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी (दो)(सी) एवं 29-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix