March 3, 2026
bilaspur :10 साल की बच्ची के सिर में फंसी घंटी, दिवाली पूजा के दौरान पटाखे  से चोट लगने से 40 से अधिक लोग घायल

bilaspur :10 साल की बच्ची के सिर में फंसी घंटी, दिवाली पूजा के दौरान पटाखे से चोट लगने से 40 से अधिक लोग घायल

Oct 22, 2025

बिलासपुर के मस्तूरी में खेलते-खेलते एक बच्ची की आंख में घंटी घुस गई। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सिम्स में शुरुआती इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दिवाली त्योहार के दौरान पटाखों से झुलसकर 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, दीपावली पर सिविल लाइन क्षेत्र का एक परिवार रात में पूजा की तैयारी कर रहा था। इस दौरान 10 साल की बच्ची काव्या पटाखे चलाने के लिए दौड़ रही थी। अचानक उसका पैर किसी सामान से टकराया, जिससे वो गिर गई। इस दौरान पूजा करने के लिए रखी घंटी उसके आंख में घुस गई।


खून से लथपथ बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे में बच्ची खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत देखकर परिजन भी घबरा गए। देखते ही देखते घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे।

आंख से मस्तिष्क तक पहुंची चोंट, रायपुर रेफर

सिम्स में शुरुआती इलाज के बाद बच्ची का एक्स-रे और सिटी स्कैन कराया गया। घंटी उसकी आंख की झिल्ली के साथ ही मस्तिष्क तक पहुंच गया। जिस कारण न्यूरो सर्जरी की आवश्यकता हुई। लिहाजा, सिम्स से बच्ची को रायपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है
सिम्स में पटाखों से झुलसने के 40 से अधिक केस आए


वहीं, कहीं अनार फटा तो कहीं नकली बम की चपेट में लोग आए है। 20 से अधिक लोग जिला अस्पताल और 40 से ज्यादा सिम्स पहुंचे। जहां उनका इलाज किया गया। कई लोगों ने अपना इलाज निजी अस्पतालों में भी कराया है। पटाखे फोड़ने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को दरकिनार करने की वजह से इस तरह के हादसे हुए है।
राहत की बात यह है कि कोई भी गम्भीर मामले सामने नहीं आया है, घायलों को दवा देकर घर भेजा गया है। जूना बिलासपुर में पटाखे चलाते समय दो बच्चे झुलस गए। अनारदाना उनकी आंख में जल गया। जिनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। इसी तरह कुदुदंड में रजा रजक और मुकेश रजक पटाखे चलाते समय झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix