March 3, 2026
छत्तीसगढ़–एमपी बॉर्डर पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हथियार डाले, हार्डकोर नक्सली ‘कबीर’ भी सरेंडर

छत्तीसगढ़–एमपी बॉर्डर पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हथियार डाले, हार्डकोर नक्सली ‘कबीर’ भी सरेंडर

Dec 7, 2025

हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे नक्सली

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरहद पर लंबे समय से सक्रिय 11 नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी ने मध्य प्रदेश पुलिस के सामने शुक्रवार की देर रात हथियार डाले। शनिवार को वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष आधिकारिक रूप से सरेंडर करेंगे।

MMC जोन के केबी डिवीजन को बड़ा झटका, हार्डकोर नक्सली ‘कबीर’ भी शामिल

सरेंडर करने वालों में MMC जोन के केबी (कान्हा–भोरमदेव) डिवीजन का कुख्यात नक्सली ‘कबीर’ भी शामिल है। कबीर बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और पुलिस को कई नक्सली गतिविधियों में उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसके आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों बड़ी सफलता मान रही हैं।

फॉरेस्ट गार्ड की मदद से जंगल से बाहर निकले नक्सली

सूत्रों के मुताबिक, 6 दिसंबर की रात कबीर सहित 11 माओवादी एक फॉरेस्ट गार्ड की मदद से जंगल के अंदरूनी इलाके से बाहर आए और सीधे IG कार्यालय पहुंचकर हथियार सौंप दिए। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे ऑपरेशन को बेहद संवेदनशील और सफल मान रही हैं।

केबी डिवीजन के पूरी तरह कमजोर पड़ने की उम्मीद

इन 11 नक्सलियों के एक साथ आत्मसमर्पण करने के बाद MMC जोन के केबी डिवीजन के लगभग खत्म हो जाने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इस डिवीजन में नक्सलियों की गतिविधि काफी कम हुई है और सरेंडर के बाद इसका नेटवर्क लगभग टूट चुका है।

मुख्यमंत्री के सामने आज होगा औपचारिक सरेंडर

सरेंडर करने वाले सभी नक्सली आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से मुख्यधारा में शामिल होंगे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पुनर्वास योजना के तहत आवश्यक सुविधाएँ देने की बात कही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix