
इंद्रावती के नए पुल से 17 वर्षीय छात्र ने लगाई छलांग, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जगदलपुर। बस्तर संभाग के जगदलपुर में शुक्रवार को सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंद्रावती नदी के नए पुल से 17 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
स्कूटी पुल पर मिली लावारिस, अनहोनी की आशंका
जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान अंश श्रीवास्तव (17 वर्ष), निवासी रायगढ़ के रूप में हुई है। अंश पिछले दो वर्षों से जगदलपुर के सनसिटी इलाके में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह से ही वह घर से लापता था। शाम को उसकी स्कूटी इंद्रावती के नए पुल के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने छलांग लगाते देखा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को पुल से इंद्रावती नदी में छलांग लगाते हुए देखा गया। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और SDRF की टीम को बुलाया गया, जो लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



